KalpanaSingh
Part of Article - KalpanaSingh
नाम - कल्पना सिंहपद - सचिव , प्रगति सेवा सदन , कानपुर नवप्रवर्तक कोड – 71182986 परिचय –यूं तो महिला सशक्तिकरण की मिसाल देना एक आम बात हो गयी है, परन्तु अपने समाज के लिए कुछ कर गुजरने की जिद ने कल्पना जी को सही मायने में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना दिया है। कल्पना जी मूल रूप से एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहीं हैं। उनका जन्म फतेहपुर में हुआ था, पिता जी की मृत्यु के बाद माता जी ने उनका पालन-पोषण किया। 9वीं कक्षा तक कानपुर में पढ़ाई करने के बाद कल्पना जी संस्था की मदद से नैनीताल चली गई। वहाँ से इण्टर करने के बाद पुनः कानपुर आयीं तथा अरमापुर कॉलेज से
बीए की पढ़ाई शुरू की। इसी के साथ वें सामाजिक कार्यों के प्रति भी अग्रसर हुई।संगठन की विशेषता –अपने संगठन के माध्यम से कल्पना जी ने कानपुर की मलिन बस्तियों में जाकर विकलांगो का सर्वेक्षण किया तथा उन्हें उनकी जरूरत के सामान्य उपकरण मुहैया कराए। प्रगति संस्थान संगठन से डूडा को मलिन
बस्तियों में रहने वाले लोगों की सही सूची का पता चल पाया था।संस्था द्वारा पूर्ण कार्य -प्रगति संस्थान के जरिये विकलांगों के लिए विशेष
व...